13 November 2022 Current Affairs

13 November 2022 Current Affairs Sarkari Notices



हर वर्ष विश्व दयालुता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 13 नवंबर – वर्ल्ड काइनेस डे यानी विश्व दयालुता दिवस हर वर्ष 13 नवंबर को मनाया जाता है। विश्व दयालुता दिवस सकारात्मक शक्ति और दया की डोर पर समाज में हो रहे अच्छे कामों को उजागर करने के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है।

एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 किस खिलाड़ी ने रजत पदक हासिल किया?
उत्तर: शिवा थापा – पुरुषों के 63.5 किग्रा लाइट वेल्टरवेट फाइनल में शिवा थापा को उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लाएव से हार कर रजत पदक पर जीत हासिल की.

किस बॉलीवुड अभिनेता को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: शाहरख खान – यूएई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सिनेमा में शाहरूख खान को यह अवॉर्ड उनके योगदान और ग्लोबल आइकन के तौर पर दिया गया है।

हाल ही में किसे एक बार फिर किसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया?
उत्तर: ग्रेग बार्कले – ग्रेग बार्कले जोकि न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनज़ेडसी) के पूर्व अध्यक्ष थे अब दो और वर्षों के लिये आईसीसी चेयरमैन का पद पर रहेंगे.

हाल ही में भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच कौनसा अभ्यास जोधपुर में संपन्न हो गया?
उत्तर: गरूड़ अभ्यास – भारत और फ्रांस देशों की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास का यह सातवां संस्करण था जिसमें दोनों देशो की वायु सेनाओं के अत्याधुनिक लड़ाकू हवाई जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया।

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने किस अमेरिकी नागरिक को संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्म्मानित किया है?
उत्तर: ठाकुर चक्रपाणि – न्यूयॉर्क स्थित इंडियन कांसुलेट में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कई जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में उन्हें लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया व उनका मान बढ़ाया गया।

स्विट्जरलैंड पर्यटन ने किस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को अपना मैत्री राजदूत नियुक्त किया?
उत्तर: नीरज चोपड़ा – ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड पर्यटन ने अपना मैत्री राजदूत नियुक्त किया।

किस टीम ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है?
उत्तर: मुंबई – मुंबई ने मुंबई की टीम ने हिमाचल को तीन विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर जीत हासिल की.

Leave a Comment