30 December 2022 Current Affairs

Sarkari Notices

30 December 2022 Current Affairs Sarkari Notices

30 December 2022 Current Affairs

Q.1 “फोर्क्स इन द रोड: माई डेज़ एट RBI एंड बियॉन्ड?” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
• सी. रंगराजन
Explain :
• सी. रंगराजन ने दिसंबर 2022 में “फोर्क्स इन द रोड: माई डेज़ ऐट RBI एंड बियोंड” नामक एक पुस्तक लिखी।
• इसे पेंगुइन बिजनेस (पेंगुइन ग्रुप) द्वारा प्रकाशित किया गया था।

Q.2 एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वार्षिक खरीद पर जारी अपनी रिपोर्ट में, 28 दिसंबर 2022 को जल और अन्य अवसंरचना क्षेत्रों में शीर्ष परामर्श सेवा फर्म के रूप में निम्नलिखित में से किसे स्थान दिया ?
• WAPCOS
Explain :
• एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वार्षिक खरीद पर जारी अपनी रिपोर्ट में 28 दिसंबर 2022 को WAPCOS को जल और अन्य अवसंरचना क्षेत्रों में शीर्ष परामर्श सेवा फर्म के रूप में स्थान दिया।
• WAPCOS ADB द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं के तहत परामर्श सेवा अनुबंधों में शामिल भारत के शीर्ष 3 सलाहकारों में से एक है।

Q.3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वर्ष 2022 के उभरते हुए खिलाड़ी पुरस्कार नामांकित सूची के पुरुष वर्ग में किसे शामिल किया गया है ?
• अर्शदीप सिंह
Explain :
• भारतीय अर्शदीप सिंह को पुरुष वर्ग में और यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह को महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष 2022 की इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार सूची में शामिल किया गया है।
• ICC द्वारा 28 दिसंबर 2022 को नामांकित सूची की घोषणा की गई थी।

Q.4 ‘धनु यात्रा’ उत्सव किस राज्य से संबंधित है ?
• ओडिशा
Explain :
• ओडिशा के बरगढ़ में दो साल के बाद ‘धनु यात्रा’ का आयोजन हुआ।
• यह ओडिशा के बरगढ़ में मनाया जाने वाला एक वार्षिक नाटक-आधारित ओपन-एयर नाट्य प्रदर्शन है।
• इसे दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाता है।

Q.5 राष्ट्रपति ने किस मंदिर में तीर्थ यात्रा के बुनियादी ढांचे की नींव रखी ?
• रामप्पा मंदिर
Explain :
• राष्ट्रपति ने दिसंबर 2022 में रामप्पा मंदिर में तीर्थ यात्रा के बुनियादी ढांचे की नींव रखी।
• इसे ‘कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (PRASHAD)’ योजना के तहत पूरा किया जाएगा।

Q.6 किस देश के शोधकर्ता वर्तमान में एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ‘GNB1 एन्सेफैलोपैथी’ के इलाज के लिए एक दवा विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं ?
• भारत, अमेरिका और इजराइल
Explain :
• भारत, अमेरिका और इजराइल के शोधकर्ता, वर्तमान में एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी ‘GNB1 एन्सेफैलोपैथी’ के इलाज के लिए एक दवा विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।
• यह एक दुर्लभ आनुवंशिक मस्तिष्क रोग है जो GNB1 जीन में म्यूटेशन के कारण होता है।

Q. 7 किस राज्य ने BMLTA विधेयक 2022 पारित किया ?
• कर्नाटक
Explain :
• कर्नाटक विधानसभा ने बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (BMLTA) विधेयक 2022 पारित किया।
• BMLTA विधेयक 2022 बेंगलुरु के अर्बन मोबिलिटी रीजन पर लागू होता है।

Q.8 यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 सूत्री शांति योजना की रूपरेखा तैयार की। यूक्रेन के राष्ट्रपति कौन हैं ?
• वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
Explain :
• यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 सूत्री शांति योजना की रूपरेखा तैयार की।
• इस योजना का कारण रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा वार्ता करने की इच्छा व्यक्त करना है।

Q.9 मंगदेछु जलविद्युत परियोजना को हाल ही में ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन को सौंप दिया गया। यह किस देश की जलविद्युत परियोजना है ?
• भूटान
Explain :
• मंगदेछु जलविद्युत परियोजना को हाल ही में भूटान में ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) को सौंप दिया गया।
• 720 मेगावाट की परियोजना भारत और भूटान के बीच एक संयुक्त परियोजना है।

Q.10 पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है ?
• अमृत भारत स्टेशन योजना
Explain :
• रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की।
• योजना का उद्देश्य पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना है।

 

Leave a Comment