02 November 2022 Current Affairs


02 November 2022 Current Affairs / Sarkari Notices



प्रश्न 1. किस देश ने हाल ही में समलैंगिक जोड़ों के लिए एक साझेदारी प्रमाणपत्र योजना शुरू की है?
उत्तर: जापान – पहली बार जापान में कुछ सार्वजनिक सेवाओं के लिए समलैंगिक जोड़ों को विवाहित जोड़ों के रूप में माना जा सकता है। इसके लिए जापान ने हाल ही में इन जोड़ों के लिए एक साझेदारी प्रमाणपत्र योजना शुरू कर दी है.

प्रश्न 2. किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रंथालय बनाया जा रहा है?
उत्तर: गुजरात – मानविकी, व्याकरण, विज्ञान, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म आदि विषयों से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन और संरक्षण का कार्य गुजरात राज्य में शंखेश्वर के श्रुतितीर्थ प्राच्य विद्यापीठ में किया जा रहा है जिसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है।

प्रश्न 3. हाल ही में किसने रक्षा मंत्रालय में सचिव का कार्यभार का संभाला?
उत्तर: गिरिधर अरमाने – श्री अरमाने जी डॉक्टर अजय कुमार के स्थान इस पद की जगह लेंगे.

प्रश्न 4. रूस ने यूक्रेन के साथ किस निर्यात के समजौते को निलंबित कर दिया है?
उत्तर: अनाज निर्यात – यूक्रेन से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनाज निर्यात करने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने वाले समझौते को हाल ही में निलंबित कर दिया है परन्तु इसे समाप्त नहीं किया गया है।

प्रश्न 5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल संरक्षण के 1 नवम्बर से पांच दिन तक किस किस वीक का उद्घाटन किया?
उत्तर: इंडिया वाटर वीक – राष्ट्रपति मुर्मू ने 1 नवंबर 2022 को पांच दिन तक चलने वाले सातवें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया और कहा कि इसके आयोजन में विश्व भर के विशेषज्ञ, जल जैसे समसामयिक मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इसके संरक्षण के उपाय सुझायेंगे।

प्रश्न 6. किस राज्य के समुद्री मत्स्य विभाग ने हाल ही में मत्स्याखेट पर सात माह तक प्रतिबंध लगया?
उत्तर: ओडिशा – ओडिशा राज्य के समुद्री मत्स्य विभाग ने हाल ही में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में 7 महीनो तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगया, जिससे लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुए को अंडे देने के लिए उनके वार्षिक प्रवास को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

प्रश्न 7. हाल ही में किसने ने केंद्रीय कोयला मंत्रालय में कोयला सचिव के पद पर नियुक्त हुए?
उत्तर: अमृत लाल मीणा – केंद्रीय कोयला मंत्रालय में अमृत लाल मीणा ने हाल ही में कोयला सचिव का पदभार संभाल लिया है।

प्रश्न 8. 2 नवंबर को किस धर्म के लोग ‘आत्माओं का दिवस’ (All Souls’ Day) के रूप में मानते है?
उत्तर: ईसाई – विश्व भर में ईसाई धर्म में 2 नवंबर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन ईसाई धर्म के व्यक्ति इस दिन को आत्माओं का दिवस मनाते है. जिसे ‘ऑल सोल्स डे’ के नाम से जाना जाता है. इस दिन ईसाई धर्म के व्यक्ति अपने परिजनों, मित्रों की आत्माओं को प्यार और सम्मान से याद करते है.

प्रश्न 9. देश में देश के स्टील मैन के नाम से किस मशहूर व्यक्ति का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर: जमशेद जे ईरानी – वर्ष 1968 में जमशेद जे ईरानी टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) में जुड़ने के लिए भारत देश आए थे. उन्होंने टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया था.

Leave a Comment